फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जिलों के गांवों में नहीं होगी पानी की किल्लत3ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

लंबे समय से पानी के संकट से जूझ रहे प्रदेश के तीन जिलों के 572 गांवों में अब पानी की किल्लत नहीं होगी। नाबार्ड की मदद से पेयजल निगम की ओर से तैयार की गई 36 पेयजल योजनाएं इसी साल 18 जून से शुरू की जाएंगी। इन योजनाओं से इन गांवों के करीब दो लाख 82 हजार लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद से अब तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई। इन इलाकों में महिलाओं को कई-कई किमी दूर से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ता है या सप्ताह में दो दिन जल संस्थान की ओर से टैंकर भेजे जाने का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों की लगातार मांग पर पेयजल निगम ने टिहरी, बागेश्वर और अल्मोड़ा के 572 गांवों में 36 पेयजल योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया। शासन के अनुमति मिलने के बाद पेयजल निगम ने नाबार्ड की मदद से इन 36 पंपिंग पेयजल योजनाओं का निर्माण कराया। पेयजल निगम के एमडी भजन सिंह के मुताबिक योजनाओं को 18 जून से शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों को 45 से 55 लीटर प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

..........................................
किस जिले में कितनी योजनाएं
..............................
जिला योजनाएं गांव बजट लाभान्वित आबादी
टिहरी 20 549 11801 149336
अल्मोड़ा 08 13 1076 130271
बागेश्वर 08 10 412 2784
..............................................................................
कुल 36 572 13289 282391
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें