ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
रायपुर विकासखंड में तैनात 14 संकुल और ब्लॉक समन्वयक अपनी मूल तैनाती पर जाएंगे। उप शिक्षा अधिकारी मोनिका ने उन्हें वर्तमान पद से कार्यमुक्त कर मूल तैनाती पर जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल में पद रिक्त नहीं हैं तो संबंधित टीचर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के कार्यालय में उपस्थिति दें।
उप शिक्षा अधिकारी की ओर से 14 सीआरपी, बीआरपी को वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त कर स्कूलों में वापस जाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें बीआरसी रायपुर शशिभूषण उनियाल को उच्च प्राथमिक विद्यालय बडेरना, बीआरसी रायपुर राजेंद्र बिष्ट को उच्च प्राथमिक विद्यालय नवादा, बीआरसी रायपुर हिंरेंद्र सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देहरादून, सीआरसी अजबपुर कुंवर सिंह पुंडीर को उच्च प्राथमिक विद्यालय अजबपुर कला, सीआरसी सिंधवालगांव गुलाब सिंह को उच्च प्राथमिक विद्यालय नाही कला, सीआरसी नालापानी अनामिका नवानी उच्च प्राथमिक विद्यालय कंडोली, सीआरसी बंजारावाला मंजू नेगी को उच्च प्राथमिक विद्यालय अजबपुर, सीआरसी माजरा उर्मिला बिजल्वाण को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारावाला, सीआरसी सेवलाकला प्रकाश डबराल को उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवलाकला, सीआरसी नागल धर्मेंद्र सिंघल को उच्च प्राथमिक विद्यालय चामासारी, सीआरसी थानो लक्ष्मण सिंह को उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर डांडा, सीआरसी धारकोट जयराज सिंह को उच्च प्राथमिक विद्यालय हरभजवाला, सीआरसी केशरवाला दिनेश मिश्रा को उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपालपानी, सीआरसी बुरासखंडा अबरार खान को उच्च प्राथमिक विद्यालय 55 राजपुर रोड एवं सीआरसी बडासी लक्ष्मण रावत को उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर भेजा गया है। उप शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे सीआरपी, बीआरसी जो कोर्ट से स्टे लेकर आए हैं उन्हें छोड़कर अन्य सभी संबंधित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें। जो स्टे लेकर आए हैं वे कोर्ट के आदेश की प्रति उपलब्ध कराएं।