फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झण्डे जी के जयकारों से संगत निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर/ब्यूरो उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजधानी में ऐतिहासिक झंडा जी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को दरबार साहिब में झंडे जी की विशेष पूजा और अरदास की गई। वहीं, दरबार साहिब के सज्जादानशीं श्री महंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में एक दल ने आराइयांवाला, हरियाणा में श्रद्धा भाव से झंडे जी का आरोहण किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 60 फीट ऊंचे झंडे को चढ़ाया गया। इस दौरान श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों से संगत निहाल हो गई।
दरबार साहिब के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि 27 फरवरी से विभिन्न राज्यों से संगतों का आना शुरू हो जाएगा। आज सहसपुर स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में पैदल संगत का स्वागत किया जाएगा। 28 फरवरी को पैदल संगत देहरादून में प्रवेश करेगी। श्री दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से देहरादून के कांवली गांव में संगत का जोरदार स्वागत किया जाएगा। शाम को पैदल संगत श्री दरबार साहिब पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीं श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुवाई में दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से पैदल संगत का भव्य स्वागत किया जाएगा। हर बार की तरह संगतें दर्शनी गेट से श्री दरबार साहिब मेेें प्रवेश करेंगी। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक झंडे जी मेले की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पांच मार्च को देश-विदेश की संगतों का श्री दरबार साहिब पहुंचने का क्रम तेज हो जाएगा। छह मार्च को झंडे जी के आरोहण के साथ ही मेले का आगाज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें