ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज के आठवें प्रांतीय अधिवेशन में हुए चुनाव में मनोहर कुमार मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्णानंद नौटियाल प्रांतीय महामंत्री चुने गए। नौटियाल लगातार आठवीं बार संगठन के महामंत्री चुने गए। अधिवेशन का शुभारंभ धर्मपुर के विधायक एवं मेयर विनोद चमोली ने किया।
शुक्रवार को यमुना कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली ने कहा कि संगठन की मांगों को निस्तारण के लिए सरकार के सामने रखा जाएगा। जल्द ही बैठक कर इन मांगों के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मांगों के लिए आंदोलन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। वार्ता के माध्यम से हर समस्या का समाधान हो सकता है। चुनाव में सुदेश कुमार भटनागर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार प्रांतीय उपाध्यक्ष गढ़वाल, राजेंद्र सिंह नगरकोटी प्रांतीय उपाध्यक्ष कुमाऊं, विनोद कांत भट्ट प्रांतीय संयुक्त मंत्री, प्रवेश सेमवाल प्रांतीय कोषाध्यक्ष, हरीश चंद्र सती प्रांतीय संगठन मंत्री कुमाऊं, भरत सिंह नेगी प्रांतीय संगठन मंत्री कुमाऊं, संध्या भारद्वाज प्रांतीय ऑडिटर निर्वाचित र्हुइं। अधिवेशन में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता बीसी पंत, चुनाव अधिकारी रमेश रमोला, रामलाल नौटियाल आदि मौजूद रहे।