फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की चिंता सताए तो सीबीएसई को फोन मिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बीच सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम हेल्पलाइन शुरू की है। अगर छात्र परीक्षा की तैयारी करने में परेशान हैं तो वह सीधे सीबीएसई को फोन मिला सकते हैं। बोर्ड के काउंसलर आपके सवालों के जवाब देंगे। उत्तराखंड में न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता को सीबीएसई ने काउंसलर बनाया है।
विज्ञापन

डॉ. सोना कौशल ने बताया कि परीक्षा के समय पर बच्चे तनाव का शिकार हो जाते हैं। वह मेहनत से पढ़ते हैं लेकिन फिर भूल जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बच्चे ऐसे भी हैं जो कि यह नहीं समझ पा रहे कि तैयारी का पैटर्न कैसा हो। कैसे समय का प्रबंधन हो। कैसे रिवाइज करें। कई अभिभावक भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके बच्चे खेल में ज्यादा समय देते हैं, पढ़ाई मेें कम। ऐसे में न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों पर भी बोर्ड परीक्षा का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी किसी भी परेशानी से पार पाने के लिए छात्र या अभिभावक सीधे सीबीएसई को फोन कर सकते हैं। फोन करने का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक का है। फोन पर सीबीएसई के काउंसलर आपके सवालों के जवाब देंगे। यह सुविधा 13 अप्रैल तक मिलेगी।
विज्ञापन

.............................
यह है हेल्पलाइन का नंबर - 1800118004
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें