फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन गांवों में जाकर काम करें छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किताबों के ज्ञान को धरातल पर उतारने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए वह सप्ताह में कम से कम एक दिन गांवों में जाकर लोगों के बीच काम करें। इससे उन्हें फील्ड की वास्तविकता का पता चलेगा और उनके व्यक्तित्व का विकास भी होगा। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड तकनीकी विवि के गोद लिए गांव सिंहनीवाला का भ्रमण करते हुए राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को कुछ गांवों को गोद लेकर वहां जन जागरूकता व विकासात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उच्च शिक्षण संस्थानों में मौजूद ज्ञान व तकनीक किताबों से बाहर निकलकर गांवों के विकास में सहायक होगी। इसके साथ ही कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने का अनुभव होगा जो कि उनके व्यक्तित्व विकास व कॅरियर में उपयोगी होगा।
विज्ञापन

राज्यपाल ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत व अन्य अधिकारियों को गांव में पर्यावरण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के संबंध में जागरूकता फैलाने और आजीविका के साधन विकसित करने में मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को गांवों से जोड़ने की जो पहल की है, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इससे जहां विवि के ज्ञान-विज्ञान से ग्रामीण लाभान्वित होंगे, वही हमारे युवा भी गांव की मिट्टी से जुड़ सकेंगे। इससे उन्हें वहां की समस्याओं और संभावनाओं को समझने का मौका मिलेगा। कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत के साथ राज्यपाल ने लाइब्रेरी व पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया और पौधा भी लगाया। इस अवसर पर विवि के कई अधिकारी और कर्मचारी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें