फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायवाला में गुलदार ने युवक को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला में गुलदार ने ली युवक की जान
विज्ञापन

-- 11 दिनों में गुलदार के हमले की दूसरी घटना, हमलों से लोगों में खौफ
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। क्षेत्र में आदमखोर गुलदार का आतंक थमने का नहीं ले रहा है। 11 दिनों के भीतर रायवाला क्षेत्र में गुलदार ने एक और युवक को अपना शिकार बनाया है। लगातार गुलदार के हमलों में लोगों की जान जाने से स्थानीय लोग खौफ में हैं। इसके साथ ही राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन के खिलाफ उनमें आक्रोश भी बढ़ रहा है। मोतीचूर रेंज कार्यालय के मुताबिक रविवार की सुबह रायवाला गांव स्थित बोक्सा बस्ती निवासी सुनील 32 पुत्र स्व. खेम सिंह का शव बस्ती के पास गंगा किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ। शव पर गुलदार के दांतों और पंजों के निशान वनकर्मियों को मिले। रेंज अधिकारी विकास रावत ने गुलदार के हमले में सुनील की मौत होने की पुष्टि की। बताया कि ग्रामीणों ने झाड़ियों में सुनील का शव पड़े होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने रायवाला पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि सुनील बीते शनिवार शाम को शौच के लिए गंगा किनारे गया था, जिसके बाद वह देर रात घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो गंगा किनारे उसके चप्पलें मिली। झाड़ियों में उसका शव मिला। गुलदार ने सुनील को बुरी तरह खाया हुआ था। पेट का पूरा हिस्सा जबकि एक जांघ गुलदार खा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें