फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-परिसीमन के बाद सक्रिय हुए दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
परिसीमन के बाद सक्रिय हुए दावेदार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम वार्डों के नए सिरे से परिसीमन के बाद पार्षदी के दावेदार क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इसके चलते जहां नगर निगम कार्यालय में रौनक बढ़ गई है। वहीं क्षेत्र में जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। इनमें मौजूदा पार्षदों के साथ संभावित दावेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने वार्डों के नए सिरे परिसीमन की रिपोर्ट बीते शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंप दी गई थी। इसके बाद से नगर निगम कार्यालय और संबंधित वार्डों में पार्षदी के दावेदारों की चहलकदमी शुरू हो गई है। ये दावेकार जहां एक ओर जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टिकट को लेकर भी सिफारिश भी कर रहे हैं। हालांकि सभी को आपत्तियों के बाद वार्डों की फाइनल अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान पार्षद भी लोगों से संपर्क कर समस्याएं पूछ रहे हैं। शहर की सरकार (नगर निगम चुनाव) को लेकर सभी दल सक्रिय हैं। हालांकि अभी भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, उक्रांद जैसे सभी दलों के नेता नगर निगम पहुंचकर नए परिसीमन की जानकारी लेने को जुट रहे हैं। इलाके की समस्याओं को लेकर कभी-कभार पहुंचने वाले पार्षदों की संख्या फिलवक्त बढ़ गई है। शनिवार को विभिन्न वार्डों के पार्षद करीब एक दर्जन समस्याएं लेकर निगम पहुंचे। इसमें सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान आदि की समस्याएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें