फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन यादव बने पीसीएस संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन यादव बने पीसीएस संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उत्तराखंड राज्य सिविल सेवा संघ कार्यकारी शाखा की बैठक में राज्य के विकास में पीसीएस अधिकारियों की भूमिका पर चर्चा हुई। साथ ही अन्य बिंदुओं पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से यथोचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान नई कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया। जिसमें कैप्टन योगेंद्र यादव को अध्यक्ष तथा अभिषेक त्रिपाठी को महासचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

पीसीएस संघ की बैठक में कहा गया कि अभी 1994 के भत्ते मिल रहे हैं, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। वहीं, नए विभागों, सचिवालय आदि में पीसीएस अधिकारियों के अनुभव का राज्य को कैसे मिले, इस पर भी मंथन हुआ। बैठक के बाद उपरोक्त बिंदुओं पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें कैप्टन योगेंद्र यादव अध्यक्ष, हंसा दत्त पांडेय और ललित मोहन रयाल उपाध्यक्ष बनाए गए। वहीं, अभिषेक त्रिपाठी महासचिव, नारायण सिंह डांगी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा कुश्म चौहान को संयुक्त सचिव बनाया गया। इस मौके पर पीसी दुम्का, प्रत्यूष सिंह, सोनिया पंत, जितेंद्र कुमार, कमलेश मेहता, डॉ. ललित नारायण मिश्रा, हरक सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें