फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
कांवड़ मेले के मद्देनजर अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अपर रोड, हरकी पैडी, सुभाष घाट पर सामान जब्त की कार्रवाई की गई। अपर रोड पर सनशेड तोड़ने के विरोध में व्यापारी वर्ग के उतरने पर जेसीबी वापस भेजनी पड़ी।
नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह, सीओ यातायात मनोज कात्याल की अगुवाई में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया गया। अपर रोड पर पुलिस फोर्स और प्रशासन ने दुकान के आगे पसरे अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। अपर रोड पर टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचते ही जेसीबी से दुकानों के बाहर लगे सनशेड तोड़े जाने लग गए। ये देखकर व्यापारी नेता संजीव नैय्यर की अगुवाई में जेसीबी के आगे पहुंच गए। आनन फानन में जेसीबी को रोका गया। व्यापारी वर्ग ने आरोप लगाया कि जब तय हो चुका है कि नाली को अतिक्रमण की सीमा माना गया है तब ऐसे में सनशेड क्यों तोड़े जा रहे है। धूप, बारिश से बचने के लिए सनशेड लगाए गए हैं । अपर रोड के बाद हरकी पैड़ी, सुभाषघाट, नाईघाट से दिन भर चले अभियान में अतिक्रमण हटाने के साथ साथ सामान जब्त की भी कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि नगर निगम ने करीब दो ट्रक सामान जब्त किया है।
विज्ञापन


जब चढ़ा कोतवाल का पारा
हरिद्वार। एक बार उस समय स्थिति विस्फोटक हो गई जब एक व्यापारी ने शहर कोतवाल को पॉलिथिन को लेकर जिम्मेदार ठहरा दिया। दरअसल, जब प्रशासन की टीम ने व्यापारी से पूछा कि वे पॉलीथिन कहां से लाते है तब तपाक से व्यापारी बोला कि ये तो कोतवाल साहब को पता होगा। ये बात सुनकर कोतवाल का पारा चढ़ा तो व्यापारी ने माफी मांगी ली। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुलिस का काम पॉलीथिन को लेकर कार्रवाई करना नहीं है।
विज्ञापन


लगातार कार्रवाई पर उठाए सवाल
हरिद्वार। लगातार अपर रोड पर ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने पर व्यापारी वर्ग ने ऐतराज जताया है। व्यापारी नेता संजीव नैय्यर ने कहा कि आखिर किसके इशारे पर व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, ललतारौपुल से लेकर तमाम जगह अतिक्रमण किया हुआ है, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते उन्हें नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें