फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल में 140 से ज्यादा जिंदगियां लील गईं ये सर्पीली सड़कें, सुध लेने वाला कोई नहीं

Sat, 29 Apr 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर की सड़कों में मौत हर साल तांडव करती है। हर साल दर्जनों बेगुनाह काल के ग्रास में समा जाते हैं। खुद दुर्घटनाओं के आंकड़े इसकी भयावहता को बया करते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले नौ साल में हुई अलग-अलग दुर्घटना में 140 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 320 से अधिक लोग घायल हुए। ज्यादातर हादसों के लिए या तो ओवरलोडिंग जिम्मेदार होती है, या फिर रास्तों की बदहाली।

क्षेत्र की ज्यादातर सड़कों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। कई जगहों पर सेफ्टी के नाम पर न तो पैराफिट है और न ही कोई साईन बोर्ड। शनिवार को भी हुए हादसे की एक बड़ी वजह यह रही कि हादसे वाली जगह  पर सड़क सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। एआरटीओ रत्नाकर ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


उन्होंने भी इस बात को स्वीकारा कि घटना की एक बड़ी वजह पैराफिट और क्रैश वॉल का न होना था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब तक लोग प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा भुगतेंगे। कब तक जौनसार बावर की सड़कों में मौत का तांडव चलेगा और बेगुनाहों की जानें जाती रहेंगी।       
क्षेत्र में प्रशासन ने सड़कों का जाल तो बिछा दिया, लेकिन उनकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है।

इन सड़कों पर रोजाना लोगों को जान हथेली पर रख कर सफर करना पड़ता है। कालसी और चकराता विकासखंड में 10 प्रमुख मार्गों के साथ ही 206 संपर्क मार्ग हैं। लेकिन ज्यादातर सड़कों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम ही नहीं है।

अधिकारी हर बार सड़क सुरक्षा के इंतजाम के वादे करता है। लेकिन इसके बाद बजट का बहाना बता अपने ही वादे से मुंह फेर लेता है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मुकेश परमार ने कहा कि ऐसी जगहों को चिन्हित किया जा रहा है जहां पर पैराफिट और क्रैश वॉल निर्माण की आवश्यकता है।
विज्ञापन

क्षेत्र में अब तक हुई बड़ी सड़क दुर्घटना

29 अप्रैल 2017 - नागथात के पार महिंद्रा मैक्स खाई में गिरी, पांच की मौत

19 अप्रैल 2017- त्यूनी-विकासनगर मोटर मार्ग पर गुम्मा के पास बस खाई में गिरी, 44 मरे

06 सितंबर 2016- त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर कुनोली-दारागाड़ के समीप बस खाई में गिरी, नौ की मौत

03 जुलाई 2016 - समरजैंस मोटर मार्ग पर खुन्ना गांव के पास यूटिलिटी खाई में गिरी आठ की मौत, नौ घायल

09 अप्रैल 2015 - जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत फेड़ीज पुल के समीप बस खाई में गिरी, सात की मौत

10 दिसंबर 2014 हयो-टगरी-पुरोड़ी मोटर मार्ग पर पोलो ग्राउंड के पास टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत

02 जनवरी 2014 - नाडा-लाखामंडल मार्ग पर जीप खाई में गिरी, 12 की मौत

09 जून 2012 - जजरेड के पास यूटिलिटी खाई में गिरी, आठ की मौत, आठ घायल

15 जनवरी 2012 - लाखामंडल के पास यूटिलिटी खाई में गिरी नौ की मौत, 20 घायल

04 जून 2011 - मीनस के पास क्वालिस खाई में गिरी छह की मौत

03 जून 2011 को चिल्हाड़ के पास स्कॉर्पियो खाई में गिरी छह की मौत

09 अप्रैल 2009 को छिबरो पावर हाउस के पास यूटिलिटी गिरी, छह की मौत, 16 घायल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें