ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। बालिका निकेतन में किशोरी की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग ने फैसला लिया है कि इसके दोनों भाइयों की देखभाल उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग करेगा। आयोग अध्यक्ष ऊषा नेगी ने इस संबंध में पंजाब बाल संरक्षण आयोग को पत्र भेज दिया है।
रविवार को आयोग अध्यक्ष ने कहा कि जांच पड़ताल में बात सामने आई है कि किशोरी के पिता ने दूसरी शादी की है। जिसकी वजह से वह परेशान रहती थी। पता चला है कि किशोरी के पिता बच्चों का ध्यान नहीं रखते। इस संबंध में और जानकारियां जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि किशोरी के दोनों भाइयोें की यदि पिता उचित देखभाल नहीं करते तो उन्हें उत्तराखंड लाया जाएगा। यहां उनकी पढ़ाई के साथ-साथ परवरिश का पूरा ख्याल रखा जाएगा। फिलहाल पंजाब बाल अधिकार संरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।