फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारियों के बिजली पानी कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। कोरोनेशन अस्पताल परिसर में रह रहे कर्मचारियों के आवासों के बिजली-पानी कनेक्शन काट दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को इनका बिल खुद जमा करना होगा। इसके लिए कर्मचारियों को कई बार कनेक्शन लेने के लिए भी कहा, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से आईएफएमएस प्रणाली संबंधी एक आदेश जारी किया गया था। इसी प्रणाली के तहत अब सरकारी कर्मचारियों को वेतन निर्गत किया जाता है। पहले बिजली पानी का बिल भी वेतन में जुड़कर मिल जाता था। लेकिन, नई व्यवस्था के तहत यह बिल अलग से देना होगा। लिहाजा, अब चिकित्सालय परिसर में आवासी भवनों में विद्युत और जल संयोजन चिकित्सालय के संयोजन से ही करना पूरी तरह अवैध है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी रमोला ने बताया कि इस संबंध में कर्मचारियों को कई बार चेतावनी भी दी थी। कहा गया था कि कर्मचारी व्यक्तिगत बिजली और पानी का संयोजन करें। बावजूद इसके कर्मचारियों ने पुरानी व्यवस्था को जारी रखा। शुक्रवार को आवासीय परिसर में कर्मचारियों के कनेक्शन काट दिए हैं। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के आदेशानुसार आवासीय भवनों के विद्युत व जल कर बिलों के आहरण की स्थिति में संबंधित आहरण वितरण अधिकारी का व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया है। अब इन कर्मचारियों से बिलों की धनराशि आहरण वितरण अधिकारी ही वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें