फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य और समीर के दम पर जीती बलूनी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य और समीर के दम पर जीती बलूनी की टीम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। समीर के 34 और आदित्य चक्रवर्ती के नाबाद 28 रनों की बदौलत सोशल बलूनी की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर पूरे अंक हासिल कर लिए। रविवार को सेलाकुई स्थित तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में खेले गए मुकाबले ने बलूनी स्कूल की टीम ने नौ विकेट से अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की टीम को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उत्तरी अभिमन्यु एकेडमी की टीम 23.1 ओवर में केवल 93 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए वैभव ने 23 और प्रणव ने 16 रनों की पारी खेली। इनके अलावा अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। बलूनी के गेंदबाज ए खान ने तीन विकेट लिए। जबकि आदित्य, सक्षम और रोहित ने एक-एक विकेट लिए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी बलूनी स्कूल की टीम ने 10वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। जिसमें समीर ने 34 और आदित्य चक्रवर्ती ने 28 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें