फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध छात्रों को बताईं शोध की विधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीएचडी 2019-22 बैच के लिए रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (आरईटी) का आयोजन किया गया। इसमें शोध छात्रों को शोध की विधियों की जानकारी दी गई। प्रवेश परीक्षा में देश विदेश से आए 69 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद पीएचडी का चौथा बैच शुरू होने जा रहा है। पीएचडी प्रवेशार्थियों में 16 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने नेट, गेट एवं जी-पैट आदि क्वालिफाई किया है। यूजीसी की नियमावली के अनुसार ऐसे उम्मीदवार बिना प्रवेश परीक्षा दिए सीधे सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि अगली कड़ी में पीएचडी की साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। इनमें 69 में से सफल उम्मीदवारों के साथ 16 उम्मीदवार सीधे साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे। इस अवसर पर डॉ. अंकुर सिंघल, डॉ. मनोज गहलोत, डॉ. नवीन गौरव, डॉ. कीर्ति सिंह, डॉ. गीता रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें