फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 25 से आम जनता के लिए खुलेगा आईएसबीटी के पास बन रहा वाईशेप फ्लाईओवर

Sat, 13 Apr 2019 09:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

आईएसबीटी के पास बन रहा वाईशेप फ्लाईओवर 25 अप्रैल से आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे आईएसबीटी के नीचे आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को नेशनल हाईवे के सीईओ हरिओम शर्मा ने बताया कि आईएसबीटी में पहले से बने फ्लाईओवर के साथ जोड़कर वाईशेप में एक नया फ्लाईओवर बनाने का कार्य वर्ष 2017 में शुरू किया गया था। तब से कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


20 अप्रैल तक इसका काम समाप्त होने की पूरी संभावना है। इसके लिए कंपनी को आदेश पहले से दिए हुए हैं। दोबारा भी रिमाइंडर भेज दिया गया है। सीईओ हरिओम ने बताया कि 25 अप्रैल से इस फ्लाईओवर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इन दिनों इसका काम जोरशोर से चल रहा है। साथ ही प्रत्येक छोटे-बड़े काम की निगरानी भी रखी जा रही है। अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि किसी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 500 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सरकार ने 29 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें