फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सौभाग्य योजना’ में कनेक्शन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने एसडीओ को घेरा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून

विज्ञापन


सौभाग्य योजना में बिजली का कनेक्शन नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मोहनपुर के एसडीओ का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कनेक्शन देने के नाम पर उन्हें बरगलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में यूपीसीएल प्रबंध निदेशक, मुख्य व अधीक्षण अभियंता से भी शिकायत की है।

मोहनपुर विद्युत सब स्टेशन पहुंचीं मंजू नेगी, गीता चौहान, रीता, राजेश, माया देवी, सुरेंद्र सिंह नेगी, बिजेंद्र सिंह, कांता देवी, सूरज, राजेंद्र सिंह, विशाल, प्रदीप कुमार शर्मा का कहना था कि केंद्र व राज्य सरकार सौभाग्य योजना के तहत 31 मार्च तक हर हाल में कनेक्शन देने के दावे कर रही है। इसके इतर योजना के तहत लोगों को बिजली कनेक्शन देने के नाम पर टरकाया जा रहा है। योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन का प्रावधान है, लेकिन अधिकारी खंभे के पैसे जमा कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ प्रवेश कुमार का कहना है कि जो उपभोक्ता कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। उनके मकान नए बने हैं और वहां दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली के पोल नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में कनेक्शन देना संभव नहीं है। इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर उचित रास्ता निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें