ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान के तहत भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की अगुवाई में घरों पर झंडारोहण किया और स्टीकर चस्पा किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान के दौरान सभी पार्टी समर्थकों के घरों पर पार्टी का ध्वज और स्टीकर लगाएं। इसके साथ ही आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दें। इस मौके पर संदीप मुखर्जी, विनोद रांगड़, डॉ. बबिता सहोत्रा, श्याम अग्रवाल, विनोद शर्मा, बिजेंद्र राणा, राकेश पंडित, आनंद प्रकाश नौटियाल, डॉ. उदय सिंह पुंडीर, उमा नरेश तिवारी, पूरन सिंह नेगी, रवींद्र बाल्मीकि, अरुण चौहान, राजेश राजोरिया, पूनम जाटव, रीना गोयल, शुभम कुमार, विमल चौधरी आदि उपस्थित रहे।