ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजधानी को साफ सुथरा बनाने को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सायंकालीन सफाई व्यवस्था की नई पहल शुरू की है। अभियान के पहले दिन दो दर्जन से अधिक इलाकों में अभियान चलाकर सफाई कराई गई।
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी ने बताया कि नवनिर्वाचित मेयर के आदेश पर सांयकालीन सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के पहले दिन बालावाला चौक, मुस्लिम कॉलोनी, डी ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी, पार्क बस्ती, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, रिंग रोड, भाटिया कॉलोनी, चकराता रोड, आदर्शनगर, विजय पार्क, शिव कॉलोनी, रामगढ़िया मोहल्ला, हरिद्वार बाईपास, गुरुद्वारा रोड, मुख्य मार्ग तिलक रोड, गांधी रोड, दरभंगा कॉलोनी, चंदर रोड, मोहिनी रोड, तेग बहादुर मार्ग, इंदर रोड, शांति विहार शिव कॉलोनी, वन विहार, रिंग रोड समेत दो दर्जन से अधिक इलाकों में सफाई कराई गई।आने वाले दिनों में भी सायंकालीन अभियान जारी रहेगा। बता दें, इंदौर, भोपाल, नागपुर, बंगलूरू, चेन्नई, चंडीगढ़ जैसे देश के कई शहरों में सुबह के साथ ही रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाया जाता है।