फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)।छुट्टी के दिन यमुना नदी के किनारे खेलते समय नदी में डूबने से एक कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद से छात्र के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटिया गांव निवासी सुरेश राणा का बेटा हिमांशु (11 वर्ष) जागृति पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। मंगलवार को अवकाश के दिन वह अपने साथियों के साथ यमुना नदी के किनारे मुलाणा के मैदान में खेल रहा था। इस दौरान नदी के पास से पैर फिसलने के कारण वह यमुना के गहरे पानी में डूब गया। साथ खेल रहे बच्चे इस घटना से घबरा गए और उन्होंने तत्काल पास में मौजूद लोगों को इस हादसे की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने गहरे पानी में डूबे हिमांशु को बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही मृत छात्र की मां कौशल्या राणा का रो-रो कर बुरा हाल है। हिमांशु के पिता किसी काम से बाहर गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयवीर चंद ने बताया कि हिमांशु बहुत प्रतिभाशाली छात्र था। वहां पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करता था। चौकी इंचार्ज एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही छात्र को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था, किंतु उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पुरोला के विधायक राजकुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल आदि ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें