ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देव भूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन परेड ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता का शुभांरभ मुख्य अतिथि खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में 13 जिलों से 280 मास्टर एथलीट्स ने प्रतिभाग किया।
परेड ग्राउंड पर रविवार को हुई भाला फेंक मुकाबले के 35 आयु वर्ग में शमशेर, 40 आयु वर्ग में दीप सिंह व 45 आयु वर्ग में रंजीत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो के पुरुष 35 वर्ग में शमशेर सिंह, 45 वर्ग में सुशील भट्ट, 50 वर्ग में भूपिंदर सिंह व महिला के 35 वर्ग में नीतू, 45 वर्ग में जगदी बिष्ट व 50 वर्ग में कमलजीत कौर ने बाजी मारी। लांग जंप के 35 पुरुष वर्ग में शूरवीर और महिला वर्ग में हीरा कंवल पहले स्थान पर रहीं। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में मनीष भट्ट ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस बाजवा ने बताया कि समापन पर सभी पदक विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।