फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैथल गांव के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रैथल के ग्रामीणों ने गांव के विभिन्न तोकों में सिंचाई व्यवस्था के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना स्वीकृत करने की मांग की है। गंगोत्री विधायक को सौंपे ज्ञापन में रैथल गांव निवासी मनवीर सिंह ने बताया कि रैथल गांव में हरियाला, कखड़ाई, खुन्ना, सिल्ला, प्रधाइडा आदि तोकों में सैकड़ों नाली खेती की जमीन है। इन खेतों में अभी तक किसान सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर हैं। बीते सालों में मौसम की बेरुखी के कारण इन खेतों से बेहतर उत्पादन नहीं हो पा रहा है। यहां गूल के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था नहीं बन पा रही है। उन्होंने कहा कि यदि नहरीगाड़ से इन खेतों के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना तैयार की जाए, तो इन खेतों से अच्छी उपज लेकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने विधायक से शीघ्र लिफ्ट सिंचाई योजना स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें