फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जनविरोध नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। शर्मा शुक्रवार को किशननगर में ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चौहान के आवास पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में लालचंद शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। यही वजह है बीते दिनों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव के पहले भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान गौरव गुलेरिया, मनोज थापा, मुकेश कुमार, अर्जुन सिंह रावत, प्रेम थापा, विनय खत्री, पवन खरोला, राजेश चंदेल, विजय सोनकर, सुरेश पटेल को वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान गोदावरी थापली, नागेश रतूड़ी, सोमेंद्र बोरा, उर्मिला थापा, सागर लांबा, प्रशांत खंडूरी, जगदीश चौहान, डॉ. अरविंद चौधरी, उमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें