फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अखिल विश्व गायत्री परिवार उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रांतीय युवा चेतना जागरण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। ‘हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा’ सूत्र पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन व विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार हरभजन सिंह रहे। मुख्य वक्ता देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के प्रति कुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या रहे। उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे हैं आंदोलन के बारे में जानकारी दी। केपी दुबे ने युवाओं को नशे से मुक्त करने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस मौके पर पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों पर आधारित डीवीडी का विमोचन भी किया गया। इस डीवीडी में स्वर अतुल पुंडीर का है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राधाकृष्ण सेमवाल, चंद्रशेखर जोशी, ओमप्रकाश ठाकरे, डॉक्टर तत्वदर्शी, डॉक्टर सौदान सिंह, सुरेश डंगवाल, बीना ठाकरे, सरिता गुप्ता, पूनम कपूर, सतीश, केसी रमोला आदि उपस्थिति थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें