फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतूड़ीसेरा के पास मिला गुलदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रतूड़ीसेरा के पास खेतों में सोमवार देर शाम को एक गुलदार का शव मिला। वनकर्मियों ने गुलदार का पोस्टमार्टम कराकर शव को जला दिया है। रतूड़ीसेरा के पास खेतों में ग्रामीणों को गुलदार का शव पड़ा दिखा। सूचना मिलते ही डुंडा रेंज के वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृत गुलदार का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि मृत मादा गुलदार की उम्र करीब एक साल थी। संभवत: कमजोरी के कारण इसकी मौत हुई। हालांकि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण पता लग पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें