फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसडी से वाहन खरीद की मंजूरी को विधायक को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नेपाली मूल के पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन से वाहन खरीद की मंजूरी दिलाने के लिए शनिवार को विधायक गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा। रिटायर्ड कैप्टन खेम बहादुर थापा के नेतृत्व में शनिवार को पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मसूरी विधायक से मुलाकात की। कैप्टन थापा ने विधायक को बताया कि उन्हें कैंटीन से वाहन खरीदने की अनुमति नहीं है। ऐसा नेपाली मूल के पूर्व सैनिकों की डिस्चार्ज बुक में नेपाल का पता होने के कारण है। उन्होंने इस मामले में जल्द समाधान निकालने की मांग की। इस पर विधायक ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीके कौशिक से वार्ता की और मामले में शीघ्र हल निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें