ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजधानी दून में तीन दिवसीय जनसंपर्क सम्मेलन आठ दिसंबर से राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित होगा। सम्मेलन के आयोजन के संबंध में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर (पीआरएसआई) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कैबिनेट प्रकाश पंत से मुलाकात की।
कैबिनेट प्रकाश पंत ने कहा कि 40वां जनसंपर्क सम्मेलन दून में होने से देश विदेश के लोग प्रदेश की संस्कृति को करीब से देख सकेेंगे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क सम्मेलन के माध्यम से हम गंगा और हिमालय का संदेश देवभूमि से पूरे विश्व तक पहुंचाने में सफल होंगे। इस मौके पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, डॉ. डीपी उनियाल, अमित पोखरियाल, राकेश डोभाल, हेम प्रकाश, विकास कुमार, मनोज गोविल, रोहित नौटियाल, लोकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।