फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर एनर्जी से जगमग होगा सीएम आवास, बीजापुर अतिथि गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास व राज्य अतिथिगृह बीजापुर को अब बिजली के साथ सोलर लाइटों से भी जगमग करने की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद उरेडा ने मुख्यमंत्री आवास में सोलर प्लांट का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। दूसरी ओर राज्य संपत्ति विभाग ने बीजापुर अतिथिगृह को भी सोलर एनर्जी मुहैया कराने के लिए अपर सचिव ऊर्जा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उरेडा के मुख्य परियोजना अधिकारी एके त्यागी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री आवास में रूफ टाप प्लांट लगाने का अनुरोध किया है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास में रूफ टॉप प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर बीजापुर अतिथिगृह को भी सोलर एनर्जी से जगमग करने की तैयारी है। इस संबंध में राज्य संपत्ति विभाग के अपर सचिव बंशीधर तिवारी की ओर से अपर सचिव ऊर्जा को पत्र भेजा गया है। एके त्यागी के अनुसार यदि इस संबंध में प्रस्ताव मांगा जाता है तो प्रस्ताव तैयार कर योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। उल्लेखनीय है कि केेंद्र व राज्य सरकार की ओर से सोलर एनर्जी को लेकर खासा जोर है। केंद्र की ओर से सोलर एनर्जी प्लांट लगाने पर सब्सिडी भी दी जाती है। मुख्यमंत्री आवास व बीजापुर अतिथि गृह में सोलर प्लांट लगाने से जहां बिजली बिल में कमी आएगी, वहीं दोनों जगहों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें