फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल में पांच रुपये कमी पर राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। पेट्रोल-डीजल के दामों में पांच रुपये की कमी हुई, लेकिन राहत कहां है..., राहत की घोषणा के बाद नौ दिनों में डीजल की कीमतों में प्रति लीटर पर 1.77 रुपये और पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर पर 0.77 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार से राहत देने के बाद यह सवाल हर शहरवासी की जुबां पर है।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार ने चार अक्तूबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में सीधे पांच रुपये की कमी करने की घोषणा की थी। इसमें केंद्र की ओर से 2.50 रुपये रुपए प्रति लीटर और राज्य की ओर से 2.50 रुपए प्रति लीटर की राहत शामिल थी। उत्तराखंड में चार अक्तूबर की रात से 2.50 रुपये की छूट मिलनी शुरू हो गई थी। जबकि पांच अक्तूबर की रात से राज्य की ओर से 2.50 रुपये की छूट लागू हुई। छह अक्तूबर को प्रदेश में पेट्रोल 79.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.51 रुपये प्रति लीटर बिका। सरकारों की घोषणा के बाद से नौ दिन से लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं। शनिवार को पेट्रोल के दाम 0.77 पैसे बढ़कर 80.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 1.72 रुपये बढ़कर 73.23 रुपये प्रति लीटर रिकार्ड किए गए।
विज्ञापन

किस दिन क्या थे दाम
4 अक्तूबर (जब तक पांच रुपये राहत का ऐलान नहीं हुआ था।)
पेट्रोल : 83.83 रुपए प्रति लीटर
डीजल : 75.97 रुपए प्रति लीटर
5 अक्तूबर (केंद्र सरकार से राहत मिलने के बाद के दाम)
पेट्रोल : 81.86 रुपए प्रति लीटर
डीजल : 73.45 रुपए प्रति लीटर

6 अक्तूबर(केंद्र व राज्य से राहत मिलने के बाद के दाम)
पेट्रोल : 79.48 रुपए प्रति लीटर
डीजल : 71.51 रुपए प्रति लीटर

7 अक्तूबर
पेट्रोल : 79.62 रुपए प्रति लीटर
डीजल : 71.79 रुपए प्रति लीटर

8 अक्तूबर
पेट्रोल : 79.78 रुपए प्रति लीटर
डीजल : 72.04 रुपए प्रति लीटर

9 अक्तूबर
पेट्रोल : 79.94 रुपए प्रति लीटर
डीजल :72.46 रुपए प्रति लीटर

10 अक्तूबर
पेट्रोल : 79.96 रुपए प्रति लीटर
डीजल : 72.49 रुपए प्रति लीटर

11 अक्तूबर
पेट्रोल : 80.02 रुपए प्रति लीटर
डीजल : 72.69 रुपए प्रति लीटर

12 अक्तूबर
पेट्रोल : 80.11 रुपए प्रति लीटर
डीजल : 72.95 रुपए प्रति लीटर

13 अक्तूबर
पेट्रोल : 80.25 रुपए प्रति लीटर
डीजल :73.23 रुपए प्रति लीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें