फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ कॉलेज में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के विधि संकाय लॉ कॉलेज में तृतीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में 32 टीमों के 64 मूटर्स और 32 शोधार्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख वन संरक्षक जयराज और विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने किया। लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने बताया कि प्रतियोगिता में 27 कोर्ट लगेंगे। इनमें 64 मूटर्स और 32 शोधार्थी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। विभिन्न स्तरों पर 59 विशेषज्ञ जज की भूमिका निभाएंगे। मुख्य अतिथि जयराज ने कहा कि विधि पेशे का खुद में अलग आकर्षण है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों को कानून की बारीकियां पता चलती हैं। विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने कहा कि विवि छात्रों को अत्याधुनिक कोर्ट ट्रेनिंग देने के लिए वचनबद्ध है। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में न्यायाधीशों के समक्ष बहस करना अपने आप में एक उपलब्धि है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के जज न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस मौके पर डॉ. अभिषेक जोशी, डॉ. पूनम रावत, कुमार आशुतोष, डॉ. अनिल दीक्षित, कुलजीत सिंह, डॉ. विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें