फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कराएं नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस की दूसरी काउंसिलिंग बृहस्पतिवार से शुरू होगी। इसके तहत पहले दिन पंजीकरण और फीस जमा कराई जा सकेगी। नीट की ऑल इंडिया काउंसिलिंग पर रोक लगने के बाद एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय ने भी दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया रोक दी थी। दूसरे चरण के तहत 12 अगस्त को सीटों का आवंटन किया जाएगा।
एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से दूसरे चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत आज से दूसरा चरण शुरू होगा। विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि दूसरे चरण के तहत नौ अगस्त को पंजीकरण और शुल्क जमा कराई जा सकेगी। दस अगस्त को शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि होगी। जिन छात्रों का शुल्क जमा हो जाएगा और जो पुराने छात्र अपनी सीट अपग्रेड करना चाहते हैं, वे दस अगस्त और 11 अगस्त को च्वाइस भर सकते हैं। 11 अगस्त को ही पूरा डाटा प्रॉसेस कर दिया जाएगा। इसके बाद 12 अगस्त को दूसरे चरण का सीट आवंटन किया जाएगा। सीटों पर छात्रों को 18 अगस्त तक दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रिक्त सीटों का विवरण
एमबीबीएस
कॉलेज रिक्त सीटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी 14
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर 08
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून 10
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून 76
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट 48
--
बीडीएस
सीमा डेंटल कॉलेज 53
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज 56
--
ऑल इंडिया कोटे से आज मिलेंगी सीटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटें हैं। इन पर ऑल इंडिया कोटे की काउंसिलिंग चल रही है। बुधवार को इनमें से बची हुई सीटें राज्य कोटे में आनी थी, लेकिन ऑल इंडिया में काउंसिलिंग की तिथि एक दिन बढ़ने की वजह से सीटें नहीं मिल पाईं। अब बृहस्पतिवार को बची सीटें प्रदेश के होनहारों के लिए उपलब्ध हो जाएंगी। वैसे इन सीटों की संख्या 55 है, लेकिन इनमें से कई सीटें ऑल इंडिया की काउंसिलिंग से भर चुकी हैं।

यह है वेबसाइट : www.hnbumu.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें