फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल स्टार और जीएसआर ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

लिटिल स्टार और जीएसआर ने शनिवार को खेले गए अपने-अपने मुकाबले जीते। उत्तरांचल यूथ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेली जा रही सैफ्रॉन लीफ वरदान क्रिकेट चैंपियनशिप में लिटिल स्टार ने डीबीसीए को 33 और जीएसआर ने रामराज क्रिकेट एकेडमी को 22 रन से शिकस्त दी।
दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड मैदान में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल मास्टर की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में एक विकेट खोकर 178 रन बनाए। ओपनर माधव ने नाबाद 69 और तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे विवेक शाह ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। आयुष ने 32 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी डीबीसीए की पूरी टीम 28 ओवर में 156 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। टीम के लिए विकास ने 35, आयुष ने 27 और कृष्णा ने 25 रनों की पारी खेली। लिटिल स्टार के विवेक शाह ने चार, आयुष व शुभ ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में जीएसआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 181 रन बनाए। ओपनर देवेश ने नाबाद 75 व दक्ष ने 45 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामराज क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 30 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जीएसआर के फरहान व अयान ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें