फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश-पूजा की चीखे सुन दौड़ पड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेश-पूजा की चीखे सुन दौड़ पड़े लोग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। समर वैली स्कूल के बंद कमरे में महेश और पूजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़ पड़े। वहां माजरा समझ आने के बाद सभी अपने घर लौट गए।
दरअसल, रविवार को डालनवाला स्थित समर वैली स्कूल में दक्षिण भारतीय फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। जिनमें अभिनेता महेश बाबू, अभिनेत्री पूजा हेगड़े और कॉमेडियन नरेश स्कूल के एक क्लास रूम में चिल्लाने के दृश्य फिल्माए गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्कूल के आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। लोगों का कहना था कि स्कूल तो बंद ऐसे में अंदर से चिल्लाने की आवाजें आने पर वे चौंक गए। बाहर आने पर पता चला कि यहां फिल्म की शूटिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट शनिवार रात को ही समर वैली स्कूल में पहुंच चुकी थी। अभिनेता महेश बाबू, अभिनेत्री पूजा हेगड़े समेत कई को-स्टार रविवार सुबह होटल से सीधे ही शूटिंग स्थल पहुंचे। बताया गया है कि फिल्म के कु छ और सीन स्कूल में फिल्माए जाने थे, लेेकिन 2 जुलाई को स्कूल की छुट्टियां खत्म होने के कारण अब स्कूल के दृश्य एफ आरआई में फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें