फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल इलेवन और पंजाब का अगले दौर में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रथम मयवंती बत्ता मेमोरियल ऑल इंडिया गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वाल इलेवन ने कर्नाटक को आठ विकेट और पंजाब ने बिहार इलेवन को आठ विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

कासिगा स्कूल में बृहस्पतिवार को पहला मुकाबला पंजाब और बिहार के बीच खेला गया। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बिहार टीम की खिलाड़ी दिव्या की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी। टीम 19.3 ओवर में 70 रन पर ऑलआउट हो गई। दिव्या ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। वहीं, पंजाब की टीम ने प्रियंका के नाबाद 45 रनों की बदौलत 9.2 ओवर में दो विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, दूसरा मैच गढ़वाल इलेवन और कर्नाटक की टीम के बीच हुआ। कर्नाटक की टीम 41 रन पर पवेलियन लौट गई। गढ़वाल के लिए राधा ने चार तथा सरिता और निशा ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। टीम ने 9.1 ओवर ने विजयी लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें