फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्वॉश में रवि और एना बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

इकोल ग्लोबल स्कूल में खेली जा रही ऑल इंडिया उत्तराखंड स्क्वॉश चैंपियनिशप में हरियाणा के रवि दीक्षित ने पुरुष और दिल्ली की एना अवस्थी ने महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल में प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फ ाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में हरियाणा के रवि दीक्षित ने सर्विसेज के संदीप जांगड़ा को चार सेटों तक चले मुकाबले में 11-9, 10-12, 11-6 व 12-10 से हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग में दिल्ली की एना अवस्थी ने राजस्थान की ऋ तिका मल्होत्रा को सीधे सेटों में 11-8, 11-5 व 11-6 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में दिल्ली के तेजस चावला व अमीरा सिंह, अंडर-15 में राजस्था के कुलवीर शर्मा व तमिलनाडु की पूजा आरती अंडर-13 वर्ग में उत्तराखंड के अंश त्रिपाठी व महाराष्ट्र की आरया बेलसारे और अंडर-11 वर्ग में महाराष्ट्र के देव शर्मा व दिल्ली की अनाहत सिंह ने खिताब जीता। बालिका अंडर-11 वर्ग में उत्तराखंड की उन्नति त्रिपाठी उपविजेता रही। बालिका वर्ग में उत्तराखंड की श्रेयल जैन और पुरुष वर्ग में विशाल सिंह राणा को प्रोमिसिंग प्लेयर चुना। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड स्क्वॉश रैकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रो. आरकेएस डागर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर इकोल ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल नंदिता साहू, आयोजन अध्यक्ष अमरजीत सिंह जुनेजा, सचिव तरुणज्योत जुनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें