फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में नमन और स्नेहा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

देहरादून जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित जूडो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। 25 किग्रा भारवर्ग के बालक-बालिका वर्ग में नमन और स्नेहा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन 25 किग्रा भारवर्ग बालिका में डीएवी की स्नेहा अव्वल रहीं। जबकि खुशबू और नैना ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-35 किग्रा में सृष्टि प्रथम रही। इसके अलावा विभिन्न भारवर्ग में डीएवी की रिंकी, कृतिका, आन्या, अंशिका, दीप्ती, हिमानी, तनीषा, श्रेष्ठा व वंशिका अव्वल रहीं। वहीं, बालक वर्ग के 25 किग्रा भारवर्ग में नमन अधिकारी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य भारवर्ग में वंश थापा, पीयूष भंडारी, नितिन बिष्ट, एस असवाल, कमल सिंह, जितेंद्र राणा, अमन गैरोला, प्रियांशु मंडोलिया प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि उपनिदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, प्रधानाचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल सारिका मोहन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसोसिएशन सचिव सतीश शर्मा, तकनीकी सचिव अवनीश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें