ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अमर उजाला फाउंडेशन, अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वास्थ शिविर का आयोजन पित्थूवाला स्थित एसबीएन एकेडेमी में किया गया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने 576 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।
स्वास्थ शिविर का शुभारंभ एकेडमी की प्रधानाचार्या आशा यादव, शालिनी, नीतिका ने किया गया। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना व डॉ. प्रेरणा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका, डॉ. कपिल शर्मा ने मरीजों की जांच की और बीमारियों से बचाव की सलाह दी। शिविर में चंद्रमणि, गौतम कुंड, छोटा पित्थूवाला, गोल मार्केट, कैलाशपुर, सुभाषनगर समेत आसपास के इलाकों के लोग पहुंचे। शिविर में पहुंचे लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन, अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रयासों की सराहना की। स्वास्थ्य शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की शिवानी, सीमा, मीनाक्षी आदि का योगदान रहा।