फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मई से करें जेईई एडवांस के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जेईई मेन क्वालिफाई करने वालों के लिए अब अगला मौका जेईई एडवांस का है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो मई से शुरू होगी। यह प्रवेश परीक्षा देशभर में 20 मई को आयोजित की जाएगी।
आईआईटी की करीब 12 हजार सीटों के लिए देश के जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले टॉप 2.24 लाख अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे। ऑनलाइन आवेदन दो से सात मई तक होंगे। आठ मई तक शुल्क जमा किया जा सकेगा। 14 मई से 20 मई के बीच एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। परीक्षा 20 मई को आयोजित की जाएगी। आईआईटी के अलावा राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बरेली, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी तिरुवनंतपुरम् भी जेईई एडवांस के परिणाम से ही प्रवेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई एडवांस का पंजीकरण कराने के लिए 10वीं के प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी, हस्ताक्षर जेपीईजी फॉर्मेट में, परीक्षा की भाषा, परीक्षा केंद्र, जाति प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी भी जरूरी होगी। वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय के मुताबिक, वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए बेहद कम समय मिलेगा। परीक्षा की तैयारी के लिए भी छात्रों के पास कम समय है। पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन होने जा रही है। लिहाजा, जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेन ऑनलाइन एग्जाम दिया है, उनके लिए अपेक्षाकृत राह आसान होगी। जेईई मेन ऑफलाइन देने वालों को ऑनलाइन मोड में जुटकर तैयारी करनी होगी। जेईई एडवांस का परिणाम 10 जून को सुबह दस बजे जारी होगा।
इस वेबसाइट पर करें आवेदन : www.jeeadv.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें