फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 वार्डों में नहीं पड़ा आरक्षण का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी होने पर भले ही कई दावेदारों का गणित गड़बड़ा गया हो, लेकिन 19 वार्ड ऐसे हैं, जहां आरक्षण का कोई असर नहीं पड़ा। इन वार्डों में इस बार भी आरक्षण की स्थिति पूर्ववत ही रखी गई है। इनमें से अधिकतर वार्डों में भाजपा के पार्षद हैं।
हालांकि इन वार्डों के कुछ हिस्सों को काटकर नए वार्ड बनाए गए हैं। लेकिन, पूर्ववत स्थिति के चलते मौजूदा वर्तमान पार्षद राहत महसूस कर रहे हैं। डीएल रोड, रिस्पना, एमकेपी, तिलक रोड, झंडा मोहल्ला, दीपनगर समेत करीब एक दर्जन वार्डों में भाजपा के पार्षद काबिज हैं। जबकि अन्य वार्डों में कांग्रेस से पार्षद हैं। वहीं, अचानक जारी हुई आरक्षण सूची को लेकर कई दावेदार जहां टेंशन में हैं, वहीं दावेदारी कमजोर पड़ने पर अपनों को लड़ाने का जुगाड़ भी देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
19 वार्ड जिनमें नहीं बदली आरक्षण की स्थिति
वार्ड का नाम आरक्षण
विजय कॉलोनी कांग्रेस अनुसूचित जाति
डीएल रोड भाजपा अनुसूचित जाति महिला
बकरालवाला कांग्रेस महिला
रिस्पना भाजपा अनुसूचित जाति महिला
चुक्खुवाला भाजपा अनारक्षित
रेसकोर्स उत्तर कांग्रेस अनारक्षित
एमकेपी भाजपा अनारक्षित
तिलक रोड भाजपा मूहिला
शिवाजी मार्ग कांग्रेस अनुसूचित जाति
धामावाला कांग्रेस अनारक्षित
झंडा मोहल्ला भाजपा अनारक्षित
डालनवाला उत्तर कांग्रेस महिला
नेहरू कॉलोनी भाजपा अनारक्षित
दीपनगर भाजपा अनारक्षित
रेसकोर्स दक्षिण भाजपा महिला
लक्खीबाग भाजपा अनारक्षित
ब्रह्मपुरी भाजपा पिछड़ी जाति
टर्नर रोड कांग्रेस अनारक्षित
कौलागढ़ भाजपा महिला
अपडेट होगी।
..................
आरक्षण सूची जारी होते ही दावेदार सक्रिय
देहरादून।
नगर निगम चुनाव को लेकर शुक्रवार की रात आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी होने से दावेदार सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को दावेदार नगर निगम में अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मेयर विनोद चमोली और नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे से वार्ता करते नजर आए। वहीं, वह चुनाव के संबंध में भी जानकारी करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें