फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 69 को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले में 69 को मिली नौकरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद 69 युवाओं का चयन कर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र दे दिए। चयनित युवाओं को दून और हरिद्वार में नियुक्ति दी जाएगी।
बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में 282 युवाओं ने पंजीकरण कराया। मेले में बीटेक, एमफिल, एमबीए किए हुए युवा भी नौकरी के लिए पहुंचे।
सुबह करीब 10 बजे 175 पदों के लिए साक्षात्कार शुरू हुए। साक्षात्कार में 187 युवाओं ने भाग लिया। इसके बाद प्रमाण-पत्रों की जांच, अनुभव, स्किल योग्यता, संबंधित कंपनियों से जुड़े सामान्य ज्ञान और सवाल-जवाबों के बाद कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 69 युवाओं का चयन किया। उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन पदों के लिए हुआ चयन
डीएचएलएफ : 30 सेल्स मैनेजर, 50 फाइनेंशियल एडवाइजर
रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस : 20 इंश्योरेंस मैनेजर
पल्स इंटरनेशनल : 30 मार्के टिंग मैनेजर
सोलटेक : 15 मोल्डर, 10 हेल्पर
जीवीके 108 : 50 इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, 50 ड्राइवर, 30 इमरजेंसी रेस्पांस ऑफिसर
-----
कोट :
मेला आयोजित करने का उद्देश्य यहीं रहता है कि यहां से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके, लेकिन गंभीरता और स्किल के अभाव में अधिकतर युवाओं का चयन नहीं हो पाता। ज्यादातर युवाओं का लक्ष्य ही निर्धारित नहीं होता, जिस कारण उन्हें नौकरी नहीं मिल पाती है।
- अजय सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें