फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ब्लू है पानी-पानी... पर थिरके छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून वैली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जश्न-ए-दून सीजन-5 में बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रोता जमकर थिरके। इस दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं, लाफ्टर चैंपियन जसवंत सिंह ने अपनी मिमिक्री के जरिये सभी को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

दो दिवसीय जश्न-ए-दून सीजन-5 के अंतिम दिन बुधवार रात गायिका नेहा कक्कड़ ने आज ब्लू है पानी-पानी..., लड़की कर गई चुल्ल... जैसे तमाम गीत गाकर समां बांध दिया। उनके गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। इस दौरान लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। वहीं, लाफ्टर चैंपियन जसवंत सिंह ने मिमिक्री के माध्यम से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दून ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक डॉ. संजय चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही इस तरह के कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं से छात्रों में नई ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें