फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पांचवीं भुवनेश्वरी देवी स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 अप्रैल से शुरू होगी। प्रतियोगिता में छह अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को 20 अप्रैल तक पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयोजन सचिव किशोर कुमार भंडारी ने बताया कि कंबाइंड क्रिकेट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से 22 से 28 अप्रैल तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। परेड मैदान स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा सभागार में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि बालक-बालिका एकल और युगल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। अंडर-19 आयु वर्ग में मिश्रित युगल मुकाबले भी होंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी 14 से 20 अप्रैल तक परेड मैदान स्थित बैडमिंटन हॉल में पंजीकरण करवा सकते हैं। खिलाड़ियों को एंट्री के समय आयु प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इस अवसर पर चीफ रेफरी उज्जवल बहुगुणा, सतीश लोधी, दीपक रावत, प्रवीन जुयाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें