फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर में दूर होंगी शिक्षकों की समस्याएं: पांडे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

संस्कृत छात्र सेवा समिति जिला इकाई के श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रबंधकीय व्यवस्था पर कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं का महीनेभर के भीतर समाधान करने का आश्वासन दिया।
मोहिनी रोड स्थित श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल, कथा वाचक सुभाष जोशी, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सूर्य मोहन भट्ट और श्री गुरु राम राय संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ.मोहन लाल जोशी ने वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री गुरु रामराय संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ.मोहन लाल जोशी को स्व.श्री गिरधर प्रसाद सिलाड़ी वयोवृद्ध शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय प्रबंधकीय संघ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कैरवान ने प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रबंधकीय व्यवस्था पर कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं को उठाया। सुभाष बर्थवाल ने कहा कि संस्कृत छात्र सेवा समिति का कार्य सराहनीय है। मौके पर सुभाष जोशी, सुभाष डोभाल, कैलाश व्यास, सर्वेश तिवाड़ी, नत्थी लाल भट्ट, अभिषेक शर्मा, आशीष खंकरियाल, संदीप उनियाल, शिवम अवस्थी, निखिल बहुगुणा, राहुल नैथानी, कविंद्र बडोनी, हिमांशु खंडूरी, शुभम सिमल्टी, पवन डिमरी, कृष्ण जोशी, मोहित रावत, आयुष जोशी समेत कई लोग मौजूद थे। संचालन मनोज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें