फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया गढ़वाल यूथ कप 15 अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

तीसरे ऑल इंडिया गढ़वाल यूथ कप 2018 का आयोजन पवेलियन ग्राउंड में 15 से 22 अप्रैल तक होगा। प्रेस क्लब में सोमवार को मीडिया से वार्ता के दौरान देहरादून फुटबाल एकेडमी के हेड कोच वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसमें अंडर 15 और अंडर 19 बालक वर्ग एवं सीनियर बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। अंडर 15 के लिए जन्मतिथि एक जनवरी 2004 एवं अंडर 19 के लिए जन्मतिथि एक जनवरी 2000 से ऊपर होनी चाहिए। बालिका की सीनियर प्रतियोगिता के लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं है। प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मार्च है। प्रत्येक ग्रुप में 16 टीमें शामिल की जाएंगी। प्रतियोगिता के लिए ट्रायल एक अप्रैल को होगा। प्रतियोगिता वत्स रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अर्चना शर्मा द्वारा प्रायोजित की जा रही है। मीडिया से वार्ता के दौरान संस्कार परिवार के आचार्य विपिन जोशी, जीएल सडाना, रघुवीर सिंह बिष्ट, अनिल रावत, पुष्कर सिंह नेगी, दिलबर सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह रावत, सुरेंद्र प्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें