फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों की डिमांड पूरी न होने पर छात्र ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र में इंटर के एक छात्र ने किचन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि कपड़ों की मांग पूरी न होने को लेकर तनाव में था।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि कोल्हूपानी में रहने वाले छात्र मुकुल कुमार (18) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किचन में पंखे के कुंडे से लटके शव को नीचे उतारा। कमरे की तलाशी में किसी तरह की सुसाइड नोट नहीं मिला। एसओ मुकेश त्यागी ने बताया कि मुकुल सरस्वती विद्या मंदिर प्रेमनगर में इंटर का छात्र था। बराबर वाले कमरे में उसकी मां सोई हुई थी। इसी दौरान मुकुल ने फांसी लगा ली। जांच पड़ताल में पता चला है कि मुकुल ने कुछ कपड़ों की मांग की थी। मां ने उसे जल्द कपड़े दिलाने को कहा था। इसी बात को लेकर वह थोड़ा तनाव में था। मुकुल के पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और मां पौंधा स्थित एक हॉस्टल में वार्डन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें