ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में चल रहे 16वें एनुअल वीक सृजन-2018 के दूसरे दिन भी तमाम प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने खेलकूद के साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
19 से 23 तक चलने वाले इस आयोजन में मंगलवार को आठ विभागों के बीच क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, चेस, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। स्पोर्ट्स ऑफिसर एनके जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले बुधवार से होंगे। रस्साकसी मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा। दूसरी ओर कल्चरल एक्टिविटीज में पोस्टर प्रेजेंटेशन, रंगोली, मेहंदी, डिबेट, कार्टून डिजाइनिंग, क्विज तथा अंताक्षरी के मुकाबले हुए। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विपुल गर्ग ने बताया कि बताया कि बृहस्पतिवार को पुरस्कार बांटे जाएंगे। इसके अलावा 25 फरवरी को एनुअल-डे उड़ान का आयोजन होगा। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुप्ता, प्राचार्या डॉ. शैलजा पंत, ओएसडी आरती गुप्ता, उप-निदेशक (प्रशासन) वीके नागपाल, मालती साहनी समेत तमाम विभागाध्यक्ष, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।