फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों को ‘धनबलियों’ की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून।
सभी दल भले ही ये दावा करें कि वह नगर निगम के चुनावी अखाड़े में ईमानदार और जुझारू दावेदार उतारेंगे, भले ही वह आर्थिक रूप से कमजोर हो जबकि हकीकत यह है कि सभी राजनीतिक दलों को ‘धनबलियों’ की तलाश है। वार्डों में दावेदारों की सक्रियता पर सभी दल निगाह रखे हुए हैं। हालांकि वास्तविक स्थिति आरक्षण के बाद साफ होगी।
नगर निगम चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सभी वार्डों में सक्रिय दावेदारों पर निगाह बनाए हुए हैं। वह ऐसे प्रत्याशियों को देख रहे हैं, जो जीत कर आ सके। ऐसे में अन्य दावेदारों को वही टक्कर दे सकेगा जो ‘धनबली’ होगा। इस बात को राजनीतिक पार्टियां भी मानती हैं। यही वजह है कि वह ऐसे प्रत्याशियों पर नजर बनाए हुए हैं जो मजबूत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दावेदारों में भी भाजपा और कांग्रेस से टिकट हासिल करने की ललक ज्यादा है लेकिन बात नहीं बनने पर वह छोटे दल या निर्दलीय लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम चुनाव पिछले चुनावों की तुलना में दमदार साबित होने की संभावना है। दावेदारों के बीच पोस्टर वार तो अभी से शुरू हो चुका है लेकिन आरक्षण की स्थिति साफ न होने के कारण दावेदार अभी शांत हैं। स्थिति साफ होते ही वह खुलकर मैदान में आ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें