फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को मंत्री की फटकार, सवालों की बौछार

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों को मंत्री की फटकार, सवालों की बौछार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने राजपुर रोड कॉरिडोर के सौंदर्यीकरण के कार्यों के उद्घाटन के अवसर पर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। कहा कि सौंदर्यीकरण तो कर दिया पर वाहन कहां खड़े करोगे। सीसीटीवी क्यों नहीं लगाए, शौचालय की व्यवस्था किस जगह पर है। योजना बनाते समय आप लोगों ने कुछ प्लान क्यों नहीं किया। उन्होंने जल्द से जल्द 150 से 200 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और डस्टबिन लगाने को भी कहा। इसके अलावा निर्माण कार्यों में अनियमितता को लेकर जांच कराने की बात भी कही।
इससे पहले उन्होंने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से राजपुर रोड कॉरिडोर में 17.45 करोड़ से कराए गए वर्षा जल संचयन और सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद जब शहरी विकास मंत्री ने कार्यों का जायजा लिया तो उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने परियोजना प्रबंधक विनय मिश्रा को बुलाकर पार्किंग की जानकारी मांगी, पता चला कि पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। शौचालय और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। जिस पर उन्होंने अपर सचिव शहर विकास और यूयूएसडीए के कार्यक्रम निदेशक चंद्रेश कुमार को जल्द व्यवस्था करवाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने हर 100 मीटर की दूरी पर बड़े डस्टबिन भी रखने के निर्देश दिए। वर्षा जल संचयन और सौंदर्यीकरण कार्यों की योजना में अनियमितता की बात पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन नगरी मसूरी जाने के लिए लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। सौंदर्यीकरण के बाद यह मार्ग सुंदर लगने लगा है। वहीं, राजपुर विधायक खजानदास ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान सचिव शहरी विकास विभाग नितेश कुमार झा, अपर कार्यक्रम निदेशक झरना कमठान, उप कार्यक्रम निदेशक मुकेश मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूर्व विधायक और पार्षदों ने जताई नाराजगी
पूर्व विधायक राजकुमार ने राजपुर कॉरिडोर में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर उन्हें नहीं बुलाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस कार्य की घोषणा उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से करवाई थी। ऐसे में उन्हें भी बुलाना चाहिए था। कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू कराए गए कार्यों को भी अपना बता रही है। वहीं, कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने पर भाजपा पार्षदों ने भी नाराजगी जताई है। पार्षद भूपेंद्र कठैत, दया जोशी और सरोज का कहना है कि कार्यक्रम उनके क्षेत्र में हुआ, ऐसे में पार्षदों को भी बुलाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें