फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारतीय दलित साहित्य अकादमी एवं नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति की ओर से रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अमर सिंह कश्यप को डॉ. अंबेडकर फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आईटीआई, खेल, शैक्षिक एवं प्रशासनिक, न्याय, राजनीति, शिक्षा, पर्यावरण, रेडक्रॉस समेत तमाम क्षेत्रों से संबंधित लोगों को सम्मानित किया। डॉ. अंबेडकर फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित अमर सिंह कश्यप ने कहा कि प्रदेश में समिति द्वारा प्रेरणा कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सदस्य जितेंद्र सिंह को मुख्य प्रेरक बनाया गया है। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार, आशा डोबरियाल शर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलत ने सम्मान लेने से किया इनकार ; उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर को सम्मान के लिए मंच पर बुलाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने उनका उत्पीड़न किया, इसलिए वह सम्मान नहीं लेंगे। इसके बाद वह कार्यक्रम से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें