फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने मनमर्जी से बिछा दी पेयजल लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत अमृत योजना में पेयजल लाइन बिछाने में गोलमाल की जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के आदेश पर शनिवार को जल निगम की टीम स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची। जांच टीम को लाइनें बिछाने में खामियां मिली हैं। जांच में डीपीआर को दरकिनार कर मनमर्जी से लाइनें बिछाने की बात सामने आई है।
अमृत योजना में देहरादून शहर में 128 करोड़ की लागत से पेयजल लाइनें बिछाई जा रही हैं। धर्मपुर विधानसभा में करीब 16 करोड़ से पेयजल लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है। अधिकृत ठेकेदारों ने छोटे-छोटे टुकड़ों में छोटे ठेकेदारों को लाइन बिछाने का काम सौंपा है। ठेकेदार मनमर्जी से लाइनें बिछा रहे हैं। जगह-जगह सड़कों को खोदा गया है। गड्ढों में अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। कारगी और टर्नर रोड वार्ड में ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता महेश पांडे, महेश्वर बहुगुणा और राजपाल सिंह पयाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रवत से शिकायत की थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से जांच के आदेश होने पर शनिवार को जल निगम के जीएम एमसी पंत अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर कई खामियां मिली। ठेकेदार ने डीपीआर के दरकिनार कर मनमाने ढंग से लाइन बिछा दी है। जेई और एई तक को लाइनों की जानकारी नहीं है। पेयजल लाइनों को कौन से ओवर हैड टैंकों से जोड़ा जाएगा इसकी भी जानकारी अधिकारियों को नहीं है।
क्लेमेंटाउन स्थित टर्नर रोड वार्ड में ओवर हैड टैंक त्रिमूर्ति विहार में है। डीपीआर में इसी टैंक से टर्नर रोड के दोनों तरफ बिछाई लाइन को सुरभि साड़ी वाली सड़क से जोड़ा जाना है। लेकिन, ठेकेदार ने लाइन ही गलत बिछा दी है। कारगी वार्ड में बंजारावाला को जोड़ने वाली सड़क के एक ओर अमृत की लाइन बिछाई गई है। दूसरी ओर की गलियों के लिए कोई योजना नही है। ठेकेदार ने मनमानी ढंग से दूसरी तरफ भी गलियों में भी लाइन डाल दी है। स्थलीय निरीक्षण में खामियां देख जीएम ने मौके पर ही जेई और एई को फटकार लगाई। जीएम ने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.................................
एमडी का घेराव करेंगे
भाजपा नेता महेश पांडे ने कहा कि दूसरी विधानसभाओं में भी ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में स्थलीय निरीक्षण में खामियां उजागर होने के बाद भी संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता जल निगम के एमडी का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें